• Wed. Mar 4th, 2026

taazaseen.com

एक साल में एक करोड़ कमाने के लिए जुड़िए हमारे साथ।

One Visa For GCC Country:शुरू होने वाला एक वीजा पूरे गल्फ के लिए

गल्फ कंट्रीज घूमने जाने वालों के लिए खुशखबरी । जल्द ही एक वीजा जो कि पूरे गल्फ कंट्रीज़ में होगा मान्य।

One GCC Visa होने वाला है शुरू घूमने जाने वालों के लिए खुशखबरी।

जल्द ही शुरू होने जा रहा है गल्फ वीजा जो कि सभी गल्फ देशों के लिए होगा । बतादें ये वीजा साल 2022 के शुरुआत में लाने के लिए पेस किया गया था। लेकिन अभी इस साल के आखिर तक हो जाएगा शुरू।

Gulf वीजा में कितने देश है शामिल

गल्फ वीज़ा में 6 देश है शामिल जिनको घूमने के लिए सिर्फ एक वीजा की जरूरत पड़ेगी। बहरीन, कतर, कुवैत, ओमन, सऊदी अरबिया और संयुक्त अरब एमिरेट्स (दुबई) यह सभी देश है शामिल। नए वीज़ा आने से गल्फ घूमने के लिए अलग अलग देश का वीजा नहीं लेना पड़ेगा। गल्फ घूमने जाने की इच्छा रखने वालों के लिए बहुत अच्छी खबर है। आपको बता दें यह एक लंबे समय वाला वीज़ा होगा जो कि पूरे गल्फ में घूमने की अनुमति दिलाने वाला पहला वीजा होगा।

GCC Gulf Visa आने से किसको होगा ज्यादा फायदा

GGC वीज़ा आने से गल्फ देश के नागरिकों को फायदा तो होगा ही साथ में वहां पर काम करने वाले को भी फायदा होगा । सबसे ज्यादा फायदा होटल इंडस्ट्री, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और एयरलाइन को होगा।

GCC गल्फ वीज़ा का मुख्य उद्देश्य सांस्कृतिक आदान प्रदान को बढ़ावा देना

गल्फ वीज़ा क्षेत्र के देशों के बीच सांस्कृतिक आदान को बढ़ना। पर्यटकों को सांस्कृतियों, परंपराओं और विभिन्न जगह का अनुभव करने का अवसर मिलेगा, जैसे कि दुबई का बुर्ज खलीफा, ओमन के ऐतिहासिक किले, कतर के पुराने जमने के बाजार और सऊदी के रेगिस्तानी परिदृश्य जैसे प्रतिष्ठित जगह शामिल है। इस वीज़ा के साथ यात्रा को सरल बनाकर, जीसीसी देशों का लक्ष्य बहु गंतव्य की बढ़ती संख्या का लाभ उठाना है, जिससे यात्रियों को प्रशासनिक बाधाओं के बिना क्षेत्र का सबसे अच्छा अनुभव करने का मौका मिलता है।

यूरोप के देश का इस गल्फ वीज़ा से क्या है लेना

जैसे यूरोप में शेंगेन वीजा होता है, वैसे ही अब गल्फ देश जैसे (सऊदी अरबिया, कतर, ओमन, बहरीन, कुवैत और सयुक्त अरब अमीरात) में घूमने के लिए सिर्फ एक वीजा की जरूरत पड़ेगी।
यह वीजा शुरू होने के बाद सभी देशों की यात्रा के लिए एक साथ पालन कर सकते है। जिससे आपको सिर्फ एक वीजा से गल्फ के सभी देश में एंट्री मिल जाएगी।

अभी वीजा आने की कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं आई है कि कब से होगा लागू। अगर बात करे तो इस साल के आखिर तक शुरू होने की आशंका जताई जा रही है। इस वीजा का सबसे ज्यादा फायदा गल्फ में कर रहे उद्योगपति का होने वाला है जिनको हमेशा गल्फ की अलग अलग देश जाने के लिए अलग अलग वीजा लगवाना पड़ता था।

By Sachin Dahiya

नमस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *