Introduction:- शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए सबसे पहला कदम होता है Demat Account खोलना। जिसके द्वारा आप अपने शेयर्स की पूरी जानकारी रखते है। जैसे शेयर्स को बेचना, खरीदना और होल्डिंग सब कुछ इसकी मदद से मुमकिन है। आज हम जानेंगे 5 मिनट में Demat Account कैसे खोलें? जानिए शेयर कैसे बेचे और खरीदे जाते हैं? आए समझते हैं Step-by-Step पूरा Process.
डीमैट अकाउंट कैसे खोलें? (How to Open Demat Account in Hindi?).
डीमैट अकाउंट पूरा नाम “Dematerialized Account” यह एक ऐसा अकाउंट है जिसमें आपके द्वारा खरीदे गए शेयर का इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में डाटा सुरक्षित रहता हैं। डीमैट अकाउंट बैंक अकाउंट जैसा ही होता है, लेकिन यह सिर्फ शेयर और सिक्योरिटीज रखने के काम आता हैं।
Demat Account के फायदे क्या हैं?
- शेयर को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में सुरक्षित रखना।
- आप 24 घंटे अपने शेयर पर निगरानी रख सकते हैं।
- तुरंत खरीद-बिक्री करने की सुविधा।
- डैमेज और खोने का कोई डर नहीं।
- शेयर की रियल टाइम मॉनिटरिंग में आसानी।

डिमैट अकाउंट कैसे खोले? ( How to Open Demat Account in Hindi?).
- Step:- आपको ब्रोकर चुनना होगा। जो एक SEBI रजिस्टर्ड ब्रोकर हो जैसे:- Zerodha, Upstox, Angel One, ICICI Direct और HDFC Securities.
- Step:- ऑनलाइन आवेदन करें। ऑनलाइन ब्रोकर की वेबसाइट या ऐप पर जाकर फॉर्म भरें। फॉर्म को भरने के लिए आपको निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की जरूर रहेगी जिसकी मदद से आप KYC (Know Your Customer) पूरा कर पाएंगे। जैसे:- आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक/स्टेटमेंट और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी।
- Step:- Verification Process ब्रोकर आपके डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करेगा। KYC के लिए वीडियो कॉल आएगी। सभी प्रोसेस पूरे होने के बाद आपको डीमैट अकाउंट नंबर और लॉगिन डिटेल्स मिल जाएंगी।
डीमैट अकाउंट खोलने में कितने पैसे लगते है?
| चार्ज का नाम | अमाउंटअकाउंट |
| ओपनिंग फीस | ₹0 से ₹500 |
| AMC (वार्षिक मेंटेनेंस) | ₹300 से ₹800 |
| ट्रांजेशन चार्ज | ट्रेड के हिसाब से |
शेयर कैसे खरीदे जाते हैं? (How to Buy Share?).
- डिमैट अकाउंट के साथ आपको ट्रेडिंग अकाउंट भी मिलता है, जिसमें लॉगिन करें।
- स्टॉक मार्केट में लिस्टेड कंपनी के शेयर चुनें, रिसर्च और एनालिसिस जरूर करें।
- आपको अपनी इच्छा अनुसार ऑर्डर टाइप चुनना होगा।
- 1. Delivery:– लंबे समय के लिए निवेश।
- 2. Intraday:– उसी दिन खरीद-बिक्री।
- 3. Option:– 1 महीने या 3 महीने के लिए।
- आप जीतने शेयर खरीदना चाहते हैं, उतनी सख्या डालें।
- ऑर्डर प्लेस करने के लिए Buy पर क्लिक करके ऑर्डर कन्फर्म करें।
- ऑर्डर एक्सचेंज (NSE/BSE) पर मैच होने के बाद आपके शेयर डीमैट अकाउंट में जाएंगे।

शेयर खरीदने से पहले क्या चेक करना चाहिए?
- सभी पैसे एक शेयर में न लगाएं।
- मार्केट ट्रेंड और न्यूज पर नजर रखें।
- कंपनी का बैलेंस शीट और प्रॉफिट-लॉस जरूर चेक करें।
- टेक्निकल एनालिसिस जरूर करें।
- स्टॉप लॉस का हमेशा इस्तेमाल करें।
शुरुआती निवेशकों स्टॉक मार्केट में निवेश कैसे शुरू करें?
- छोटी राशि से शुरू करें।
- लंबे समय के बारे में सोचे।
- अच्छे फंडामेंटल कंपनी के शेयर पर ही निवेश करें।
- अच्छे ग्रोथ वाली कंपनियों में ही निवेश करें।
- ट्रेडिंग करने से पहले टेक्निकल एनालिसिस जरूर सीखें।
- भावनाओं में आकर खरीद-बिक्री न करें।
- शेयर मार्केट में पैसा बनाना जितना आसान है उतना ही जोखिम भरा है।
- इसलिए निवेश करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Conclusion:-
Demat Account खोलना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। आप इसे केवल 5 मिनट में ऑनलाइन खोल सकते हैं। इसके लिए आपको एक ब्रोकरेज फर्म या बैंक की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप पर जाना होगा जो डीमैट सेवाएं प्रदान करता है। सबसे पहले “खाता खोले” या “रजिस्टर” पर क्लिक करें। फिर आपको अपना “पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता और स्टेटमेंट अपलोड करना होगा। जिसके बाद आखिर में सिग्नेचर अपलोड करना होता है। उसके बाद KYC प्रक्रिया के लिए वीडियो वेरिफिकेशन की आवश्यकता होती है।
एक बार ये सब पूरा हो जाने के बाद आपके आवेदन को अनुमति मिल जाएगी और आपका डेबिट खाता चालू हो जाएगा। यह प्रक्रिया आसान है। जिससे आप शेयर बाजार में निवेश शुरू कर सकते हैं।
Demat Account खोलने में कितना समय लगता है?
Online Process में 24 घंटे से 36 घंटे, Offline में 3 दिन से 7 दिन तक लग सकते है।
क्या Demat Account free में खुल सकता हैं?
हां, कुछ ब्रोकरेज कम्पनियां फ्री ओपनिंग ऑफर देती है। जैसे:– Angel One.
Demat Account खोलने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?
“आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट, बैंक स्टेटमेंट और सिगनेचर स्कैन की कॉपी” इन सभी डॉक्यूमेंट्स की मदद से आप डीमैट अकाउंट आसानी से खुलवा सकते हैं।
Demat Account Open करने के लिए कम से कम उम्र कितनी होनी चाहिए?
Demat Account खोलने के लिए 18 वर्ष उम्र होनी चाहिए।
क्या Pan Card के बिना Demat Account खुलवा सकते है?
नहीं, Pan Card होना अनिवार्य है।

