• Wed. Mar 4th, 2026

taazaseen.com

एक साल में एक करोड़ कमाने के लिए जुड़िए हमारे साथ।

Introduction:- शेयर बाजार में सफल निवेश और ट्रेडिंग के लिए सही समय पर सही निर्णय लेना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए “Technical Analysis” का सहारा लिया जाता है और इसी प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है “Candlestick Chart”. लेकिन आज हम जानेंगे “Candlestick” क्या होता है? यह कैसे काम करता है? और इसे पढ़ कर आप कैसे बाजार की चाल को समझ सकते हैं? चलिए जानते हैं विस्तार से।

Candlestick क्या होता है? (What is Candlestick in Hindi?).

Candlestick स्टॉक मार्केट का एक महत्वपूर्ण भाग है जो किसी स्टॉक, कमोडिटी या करेंसी के “Price Movement” को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें प्रत्येक कैंडल एक निश्चित समय के भीतर का Open, Low, High और Closing Price को दिखाती है। आइए Candlestick के Structure को समझते है:-

  1. बॉडी(Body):- यह दर्शाती है कि ट्रेडिंग पीरियड के दौरान स्टॉक ने कहां से शुरू(Open) किया और कहां बंद(Closing) हुआ।
  2. वीक या शैडो (Wick or Shadow):- यह पतली लाइन होती है जो कैंडल के ऊपर और नीचे होती है। यह दर्शाती है कि ट्रेडिंग पीरियड के दौरान सबसे ज्यादा(High) कीमत और सबसे कम(Low) कीमत क्या रही थी।
  3. हरी कैंडल (Green Candle):- जब Closing Price Open Price से ज्यादा होता है तो इसका मतलब Price बढ़ा है। Candle हरी (Green) बनेगी। [Close > Open].
  4. लाल कैंडल (Red Candle):- जब Closing Price Open Price से कम होता है तो इसका मतलब प्राइस घटा है। कैंडल लाल (Red) बनेगी। [Close < Open].

Also Read this:- Stock Market क्या होता है? 10 आसान तरीकों से करें शुरुआत। एक साल में करोड़ बनाने का पहला दिन।

Candlestick कैसे काम करता है?

  1. Green Candle का Example :- मान लीजिए एक शेयर Open हुआ ₹100 पर। दिनभर में ₹110 का High लगाया और ₹95 का Low लगाया। उसके बाद दिनभर की मूवमेंट के बाद उसने ₹105 पर क्लोज कर दिया। इस कैंडल में ₹100 से ₹105 तक Candle Body बनेगी और ₹105 से ₹110 तक Upper Wick/Shadow बनेंगी। जबकि ₹100 से ₹95 तक Lower Wick/Shadow बनेंगी। इस स्थिति में यह Green Candle बनेगी।
  2. Red Candle का Example:- मान लीजिए एक शेयर Open हुआ ₹100 पर ओर दिनभर में High गया ₹105 और Low गया ₹90 उसके बाद ₹95 पर Close हो गया। ₹100 से ₹90 तक Candle Body रहेगी। ₹100 से ₹105 तक Upper Wick/Shadow बनेंगी और ₹95 से ₹90 तक Lower Wick/Shadow बनेंगी। इस स्थिति में यह Red Candle बनेंगी।

Candlestick Patterns क्या होता है?

Candlestick की की सब सबसे खास बात यह है कि इससे कुछ विशेष पैटर्न बनते हैं जो बाजार की दिशा के बारे में संकेत देते हैं नीचे कुछ प्रमुख पैटर्न दिए गए हैं

  1. Doji:- जब Open और Close प्राइस लगभग बराबर होते हैं तो Doji बनता है यह बताता है कि बाजार प्रेशर की स्थिति में है।
  2. Hammer:- नीचे लंबा वीक और छोटी बॉडी यह पुलिस रिवर्स का संकेत देता है यानी कीमत नीचे से ऊपर जा सकती है।
  3. Shooting Star:- ऊपर लंबा वीक और छोटी बॉडी यह बेर इस रिवर्स का संकेत देता है यानी कीमत ऊपर से नीचे जा सकती है।
  4. Bullish Engulfing:- एक बड़ी हरि कैंडल जो पिछली लाल कैंडल को पूरी तरह ढक लेती है यह दर्शाता है कि बाजार में तेजी आ सकती है।
  5. Bearish Engulfing:- एक बड़ी लाल कैंडल जो पिछली हरि कैंडल को ढक लेती है यह मंदिर का संकेत देती है।

Also Read this:- Stock Market क्या होता है? 10 आसान तरीकों से करें शुरुआत। एक साल में करोड़ बनाने का पहला दिन।

Candlestick चार्ट का उपयोग क्यों करना चाहिए?.

  1. कैंडलेस्टिक पेटर्न देख कर आप बाजार के मूड को बेहतर समझ सकते हैं।
  2. रिवर्स और ब्रेकआउट पहचानने में मदद मिलती है।
  3. Intraday Traders के लिए आदर्श है क्योंकि यह तेजी से बदलते ट्रेंड को जल्दी पकड़ सकता है।
  4. Technical Analysis मैं बुनियादी टूल है।

शुरुआती ट्रेडर्स के लिए सुझाव

  1. Candlestick को केवल एक टूल के रूप में देखें पूरा निर्णय केवल इसके आधार ही पर न करें।
  2. अन्य इंडिकेटर्स जैसे RSI और Moving Average के साथ प्रयोग करें।
  3. हर पैटर्न का अभ्यास करें और पुराने चार्ट पर बैक टेस्ट जरूर करें।
  4. फर्जी ब्रेकआउट से बचने के लिए पैटर्न की पुष्टि करें।

Also Read this:- Stock Market क्या होता है? 10 आसान तरीकों से करें शुरुआत। एक साल में करोड़ बनाने का पहला दिन।

Conclusion:-

कैंडलेस्टिक सिर्फ एक चार्टिंग टूल नहीं बल्कि यह आपके ट्रेडिंग निर्णय में एक गाइड की तरह काम करता है। इसके पैटर्न और संकेत को सही तरीके से समझ कर आप बाजार की चाल को बेहतर तरीके से समझकर आप बाजार की चाल को बेहतर तरीके से पकड़ सकते हैं। हालांकि Candlestick अकेले निर्णय का आधार बनाना सही नहीं है। हमेशा दूसरे संकेतों को और मार्केट न्यूज के साथ मिलकर ट्रेड करें। अगर आप शेयर बाजार में नए हैं तो शुरुआत में Candlestick को समझना थोड़ा मुश्किल लग सकता है लेकिन अभ्यास के साथ माहिर हो सकते हैं।

Question:- क्या किसी एक Candle को देख कर Entry लें सकते है?

Answer:- नहीं, कभी भी एक Candle से Entry नहीं लेना चाहिए हमेशा Pattern Confirm होने पर ही Entry लें।

By Sachin Dahiya

नमस्कार

One thought on “Candlestick क्या होता है? 5 आसान Candle से करें शुरुआत। एक साल में एक करोड़ बनाने का दूसरा दिन।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *