• Wed. Mar 4th, 2026

taazaseen.com

एक साल में एक करोड़ कमाने के लिए जुड़िए हमारे साथ।

Introduction:- शेयर बाजार में सही समय पर सही निर्णय लेना एक कला है अगर आप “Intraday या Swing Trading” करते हैं, तो आपको जरूर पता होना चाहिए की ये 5 Candlestick Patterns कैसे काम करते हैं। ये पैटर्न न सिर्फ आपको बाजार का Trend का अंदाजा देते हैं, बल्कि आपको “Entry, Target, Exit & Stop Loss पता करने में भी मदद करते हैं।

Hammer Candlestick Pattern कैसे काम करता है?

जब भी Hammer Candle बनता है तो पता लगता कि बाजार ने नीचे जाने की कोशिश की, लेकिन खरीददारों ने उसे ऊपर खींच लिया। यह Bulish Reverse का संकेत होता है। खासकर अगर यह डाउनट्रेंड के बाद बनता है। Candle के बनने के तुरंत बाद अगर अगली Candle Green बनती है तो Trend Confirm हो जाता है। Trade में Entry कब और कहा पर करें:-

  1. 🎖️Hammer बनने के तुरंत बाद Geeen Candle पर Entry लें सकते है।
  2. 📈Volume जितना ज्यादा होगा Trend उतना मजबूत होगा।
  3. ☑️Profit Ratio 1:2 का रख सकते है।
  4. 🛑Stop Loss Hammer के नीचे वाली Wick के End पर लगाएं।

Also Read This:- Candlestick क्या होता है? 5 आसान Candle से करें शुरुआत। एक साल में एक करोड़ बनाने का दूसरा दिन।

Shooting Star Pattern कैसे काम करता है?

Shooting Star Pattern देखने में उल्टा Hammer के जैसा होता है। इसके Chart पर बनने के बाद आमतौर पर तेजी का Trend देखा गया है। Shooting Star Pattern बताता है कि बाजार ने ऊपर जाने की कोशिश की है। लेकिन Seller ज्यादा होने की वजह से नीचे गिर गया। यह एक Bearish Reversal का मजबूत संकेत है। Shooting Star Candle बनने के बाद अगर Red Candle बन जाती है तो Trend Confirm हो जाता है। Wick जितना ज्यादा बड़ा होगा Trade मजबूत होगी। Trade में Entry कब और कहा करें:-

  1. 🎖️Red Candle पर आप Entry लें सकते हैं।
  2. 📈Volume जितना कम होगा उतना ही Trend मजबूत होगा।
  3. 💥Profit Ratio 1:2 का रख सकते है।
  4. 🛑 Stop Loss Shooting Star के ऊपर वाला हिस्सा(Wick) के End पर लगाएं।

Bullish Engulfing Pattern कैसे काम करता है?.

Bullish Engulfing Pattern दो कैंडल से मिलकर बनता है। इसमें एक Candle छोटी होती है। जिसका रंग लाल होता है और दूसरी Candle हरे रंग की होती है। जिसका साइज बड़ा होता है और लाल कैंडल को पूरी तरह ढक लेती है। यह Pattern गिरते बाजार में खरीदारी आने का संकेत देता है। इसका मतलब है कि खरीदारों ने मार्केट पर कंट्रोल ले लिया है और अब कीमत बढ़ सकती है। Entry कब और कैसे लेना है:-

  1. 🎖️हरी (Green) Candle के बनने के बाद Entry करें।
  2. 📈Volume जितना ज्यादा होगा उतनी अच्छी trade होगी।
  3. 💥1:3 Ratio का Profit रखें।
  4. 🛑Stop Loss Red Candle का Low रखें।

Also Read this:- Stock Market क्या होता है? 10 आसान तरीकों से करें शुरुआत। एक साल में करोड़ बनाने का पहला दिन।

Bearish Engulfing Pattern कैसे काम करता है?.

Bearish Engulfing Pattern दो कैंडल से मिलकर बनता है। इसमें एक Candle छोटी होती है। जिसका हरा(Green) होता है और दूसरी Candle लाल रंग की होती है। जिसका साइज बड़ा होता है और हरी कैंडल को पूरी तरह से ढक लेती है। यह Pattern तेजी के बाद मंदी का मजबूत संकेत होता है। यह बताता है कि बिकवाली(Selling) शुरू हो चुकी है और अब कीमतें नीचे जा सकती हैं। Entry कब और कहा पर करें:-

  1. 🎖️लाल(Red) Candle बनाने के बाद नीचे Sell करें।
  2. 📈Resistance के आसपास Sell किया है तो Trade मजबूत होगा।
  3. 💥Profit Ratio 1:2 का रखें।
  4. 🛑Stop Loss Green Candle का High पर रखें।

Doji Pattern क्या बनता है और कैसे काम करता है?.

Doji Candle का Open और Close Price लगभग बराबर होता हैं। Candle की बॉडी बहुत पतली होती है, Wick/Shadow Candle के ऊपर और नीचे दोनों तरफ हो सकती हैं। इसका मतलब खरीदार और विक्रेता दोनों बराबरी पर हैं। यह रिवर्सल या ब्रेकआउट का संकेत हो सकता है। इसलिए Doji Pattern बाजार में अनिर्णय(Indecision) दिखाता है। Trade Entry कब और कहा पर करें:-

  1. 🎖️Doji के बाद अगली कैंडल की दिशा देखें।
  2. 🤳अगर अगली कैंडल तेजी से ऊपर जाए तो – Buy करें।
  3. 💵अगर अगली कैंडल तेजी से नीचे गिरे तो – Sell करें।
  4. 🛑Volume कम होने पर Doji को गंभीरता से ना लें।

Also Read this:- 3 लाख की TVS Apache RTR 310 Speed, Power, फीचर्स & Racing Power के साथ मार्केट में।

Pattern की Confirmation के बाद कैसे इस्तेमाल करें? ( How to Use Pattern With Confirmation?).

  1. ⏰Timeframe:- 15 मिनट या 1 Hour का Timeframe बेहतर होता है।
  2. 💯Confirmation जरूरी है:- सिर्फ Pattern से कभी फैसला ना लें, अगली कैंडल से पुष्टि करें।
  3. 🙅‍♀️Indication का प्रयोग करें:- RSI, MACD, Moving Average जैसे indications से Cross-Check जरूर करें।
  4. 🛑Stop Loss जरूर प्रयोग करें:- Pattern के आधार पर Risk-Management जरूर करें।
  5. 🎯Target Set रखें:- Pattern के आधार पर Target पर Trade से बाहर आ जाए।

Conclusion:- 5 Candlestick Pattern

Candlestick Pattern ट्रेडिंग की भाषा है। अगर आप इन्हें पढ़ना और समझना सीख लें, तो आप बाजार की “Market Psychology” को बेहतर तरीके से पकड़ सकते हैं। बताए गए 5 Patterns – Hammer, Shooting Star, Bullish Engulfing, Bearish Engulfing और Doji – केवल आसान ही नहीं बल्कि बेहद उपयोगी भी है। याद रखें सफल ट्रेडिंग केवल पैटर्न देखकर नहीं होती। उसके लिए अनुभव अभ्यास और अनुशासन ही असली कुंजी है।

By Sachin Dahiya

नमस्कार

One thought on “Powerful 5 Candlestick Pattern जो बदल सकते है आपकी Trading Life |एक साल में एक करोड़ कमाने का तीसरा दिन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *