संतरा न केवल स्वाद में खट्टा मीठा होता है। बल्कि इसमें छिपे होते हैं कई ऐसे गुण जो आपकी सेहत को मजबूत बना सकते हैं। खासकर जब आप रोजाना एक संतरा खाते हैं। तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता, त्वचा, पाचन और दिल की सेहत पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। आज हम जानेंगे कि रोजाना एक संतरा खाने के 8 फायदे जो हमारे शरीर को मिलते हैं। आइए जानते है क्यों संतरा आपकी डेली डाइट का हिस्सा होना जरूरी है।
1. क्या संतरा इम्यूनिटी बूस्ट करता है?
संतरा विटामिन-C का एक बेहतरीन स्रोत है। एक मध्यम आकार का संतरा लगभग 70 मिलीग्राम तक विटामिन-C प्रदान करता है। रोजाना एक संतरा खाने के फायदे : –
- शरीर में “सफेद रक्त कोशिकाओं” को सक्रिय करता है जो संक्रमण से लड़ने में मदद करती है।
- एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में सूजन को काम करते हैं।
- नियमित सेवन करने से सर्दी-जुकाम जल्दी नहीं होता।

2. क्या संतरा हमारी त्वचा की सुरक्षा करता है?
रोजाना एक संतरा खाने से आपकी त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है। विटामिन-C कोलेजन बनाने में मदद करता है जिससे:-
- फेस की झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करता है।
- डार्क स्पॉट्स और मुंहासों से राहत मिलती है।
- फेस की स्किन को सन डैमेज से प्रोटेक्ट करता है।
- त्वचा सॉफ्ट और यंग दिखती है।
Also Read this:- वजन कम करने के लिए 10 असरदार घरेलू उपाय। सिर्फ 7 दिन में रिजल्ट।
3. क्या संतरा खाने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है?
हां, संतरा में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और विटामिन-C शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकता है। जिससे शरीर में कैंसर होने का खतरा कम होता है। संतरा खाने से विशेष रूप से फायदेमंद जैसे: –
- कोलन कैंसर।
- स्किन कैंसर।
- फेफड़ों का कैंसर।
4. क्या संतरा खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है?
संतरे में घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर मौजूद होते हैं। जो कि हमारे शरीर की पाचन क्रिया को अच्छा रखने में बहुत ज्यादा जरूरी होते है। रोजाना एक संतरा खाने से हमारे शरीर में: –
- आंतों की गति की संतुलित रहती है।
- कब्ज की समस्या को कम करता है।
- पेट साफ रखने में मदद करता है।
- भगंदर(Fissure) में लाभदायक है।

5. क्या संतरा खाने से एनीमिया में मदद मिलती है?
हां, हालांकि संतरे में खुद आयरन बहुत कम होता है, लेकिन यह शरीर में आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है। अगर आप पालक या अन्य आयरन युक्त चीजे खाते हैं और साथ में संतरा लाते हैं, तो शरीर उन्हें बेहतर तरीके से सोखता है। जिससे भोजन हमारे शरीर के लिए ज्यादा कारगारता हो जाता है।
Also Read this:- रात को लाइट बंद करके सोने के रहस्य। एक गहरी नींद और बेहतर जीवन के लिए है जरूरी।
6.क्या संतरा खाने से दिल की सेहत असर बढ़ता है?
हां, संतरे में मौजूद “फ्लेवोनॉयड्स, पोटैशियम और फाइबर दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद” है। जो हमारे दिल को तंदुरुस्त रखने में मदद करता है। जैसे:-
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
- बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है।
- हार्ट अटैक और स्ट्रोक के रिस्क को घटता है।
7. क्या संतरा खाने से आंखों में फायदा मिलता है?.
संतरे में विटामिन A, C और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आंखों की रोशनी को बनाए रखते हैं। जिससे आंखे सालो-साल स्वस्थ रहती है।
- मोतियाबिंद और उम्र से जुड़ी आंखों की समस्याओं से बचाव।
- दृष्टि को तेज करने में सहायक।

8. क्या संतरा खाने से वजन कम होता है?
संतरा कम कैलोरीज़ और ज्यादा फाइबर वाला फल है। जिसके रोज़ाना खाने से भोजन बार-बार खाने की क्रेविंग कम होती जाती है और पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। एक संतरे में लगभग 60 कैलोरी, 3 ग्राम से अधिक फाइबर और 0 ग्राम फैट पाया जाता है। जिसकी वजह से संतरा हमारे रोजाना जिन्दगी के लिए एक बेहतरीन फल है।
Also Read this:- वजन कम करने के लिए 10 असरदार घरेलू उपाय। सिर्फ 7 दिन में रिजल्ट।
संतरे को कब खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है?
संतरे को सुबह के नाश्ते में या फिर दोपहर के भोजन से पहले खाना सेहत के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक होता है। संतरा कभी भी खाली पेट ना खाएं।
संतरे को कैसे खाने से सेहत के लिए फायदेमंद होता है?
- संतरा हमेशा सीधे छील कर खाएं।
- जूस के रूप में पीएं। (फ्रेश, बिना शक्कर के)
- भोजन के साथ सलाद में मिलाकर।
संतरा और संतरे के रस में क्या अंतर है? (What is the difference between Orange and Orange Juice?).
| तत्व | संतरा फल | संतरे का रस |
| फाइबर | उच्च | कम |
| शुगर | नेचुरल | कभी-कभी ज्यादा |
| कैलोरी | कम | अधिक |
| पोषण | बेहतर | अच्छा लेकिन सीमित संतरे का रस |
किन लोगों को संतरा खाने से परहेज करना चाहिए?
- डायबिटीज के मरीजों को संतरे का जूस मात्रा में लेना चाहिए।
- अत्यधिक एसिडिटी या गैस की शिकायत हो तो डॉक्टर की सलाह ले।
- रात को ज्यादा मात्रा में संतरा खाना कुछ लोग को भारी पड़ सकता है।
Conclusion:- रोजाना एक संतरा खाने के 8 फायदे
संतरा एक सस्ता आसानी से मिलने वाला बोर बेहद और बेहद फायदेमंद फोन है फल है रोजाना एक संतरा खाना न केवल आपकी बेटी बूट कर सकता है बढ़ाता है बल्कि यह स्किन, पाचन, दिल और आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आप भी संतरे को रोजाना की डाइट में शामिल करें और प्राकृतिक पोषण का लाभ उठाएं।

