• Mon. Mar 2nd, 2026

taazaseen.com

एक साल में एक करोड़ कमाने के लिए जुड़िए हमारे साथ।

प्राइमरी और सेकेंडरी मार्किट क्या होती है? जानिए शेयर बाजार मैं दोनों का महत्व, अंतर और कैसे करते काम हैं? एक साल में 1 करोड़ कमाने का नौवां दिन।

Introduction:- शेयर मार्किट में जितना आसान है इनवेस्ट करना, उतना ही जरूरी है मार्किट के बेसिक को समझना Primary Market (प्राइमरी मार्केट) और (Secondry Market) सेकेंडरी मार्केट लेकिन इनमें क्या अंतर है? यह कैसे काम करती है? और इनमें कैसे करें इन्वेस्ट। आज हम आपको देंगे पूरी जानकारी आसान भाषा में चलिए बिना टाइम लिए जानते है:- प्राइमरी और सेकेंडरी मार्किट क्या होती है?

Primary Market क्या होता है? (What is Primary Market in Hindi?).

Primary Market वह जगह है जहाँ कंपनियां पहली बार मार्केट में आती है और अपने शेयर पब्लिक को बेचती हैं। यानि जब कोई कंपनी IPO (Initial Public Offering) लाती है। मान लीजिए Tata कंपनी पहली बार पब्लिक को शेयर दे रही है, तो वह IPO लाकर Primary Market में आती है। प्राइमरी मार्केट की विशेषताएं:-

  • कंपनी ओर निवेशकों के बीच डायरेक्ट ट्रांजेक्शन।
  • फंड जुटाने का जरिया।
  • IPO, FPO, Bonds आदि इसी बाजार में आते हैं।
  • शेयर की कीमत कंपनी तय करती है।

Secondry Market क्या होता है? (What is Secondry Market in Hindi?).

Secondry Market वह जगह जहां पहले से जारी किए गए शेयर की खरीद बिक्री निवेशकों के बीच की जाती है। यहां कंपनी शामिल नहीं होती है। एक्सचेंज के द्वारा निवेशकों के बीच खरीद बिक्री की जाती है। जैसे अपने Tata कंपनी का शेयर IPO से खरीदा और बाद में किसी दूसरे इंसान को बेच दिया – यह Secondry Market होती है। सेकेंडरी मार्केट की मुख्य विशेषताएं :-

  1. शेयर की कीमत demand और supply से तय होती है।
  2. ट्रेडिंग BSE/NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज पर होती है।
  3. निवेशक आपस में शेयरों का लेन-देन करके हैं।
  4. शेयर Demat अकाउंट में ट्रांसफर होते है।

Also Read this:- 💥2025 के अंत तक L&T, ICICI Bank और Tata Motors करने वाले है Boom. अगर अपने इन कंपनियों में लगाया है पैसा तो जानिए कब तक होंगे 5 गुना। एक साल में एक करोड़ कमाने का आठवां दिन।

प्राइमरी मार्किट में निवेश करने के क्या फायदे है? (What are the benefits of Investing in the Primary Market?).

  1. नई कंपनी में निवेश करने का अवसर मिलता है।
  2. डिस्काउंट प्राइज पर शेयर मिल सकते हैं।
  3. लंबी अवधि के लिए निवेश बढ़ता है।
  4. लाभ होने का मौका ज्यादा होते हैं।
  5. इस मार्केट में निवेश करने के लिए Technical एनालिसिस की कोई जरूरत नहीं होती।

सेकेंडरी मार्किट में निवेश करने के क्या फायदे होते हैं? (What are the benefits of Investing in the Secondary Market?).

  • Liquidity – कभी भी शेयर बेच सकते हैं।
  • Technical और Fundamental एनालिसिस द्वारा ट्रेडिंग।
  • अल्पकालिक ट्रेडिंग के अवसर।

प्राइमरी और सेकेंडरी मार्केट में क्या अंतर होता है? (What is Difference between the Primary Market and Secondary Market in Hindi?).

विशेषताएंPrimary MarketSecondry Market
लेन-देन किसके बीच होता है?कंपनी और निवेशकआपस में निवेशकों के बीच
शेयर कैसे
मिलते हैं?
पहली बार
जनता को
पहले से खरीद चुके लोग
बेचते हैं।
मूल्य तरह कैसे होता है?कंपनी के द्वारा बाजार की मांग और आपूर्ति पर निर्भर
ट्रेडिंग कहां होती है?IPO प्लेटफॉर्म या रजिस्ट्रार NSE, BSE जैसे एक्सचेंज पर
निवेश का उद्देश्यपूंजी जुटाना (Fund Raising)लाभ कमाना या नुक्सान से बचाव
This Table showing the Difference Between Primary & Secondry Market.

शेयर मार्केट में कौन-से एक्सचेंज शामिल हैं?.

  1. BSE (Bombay Stock Exchange) :– सेकेंडरी मार्केट के लिए प्रमुख एक्सचेंज।
  2. NSE (National Stock Exchange) :– सेकेंडरी ट्रेडिंग के लिए सबसे सक्रिय एक्सचेंज।
  3. SEBI (Securities and Exchange Board of India) :– दोनों मार्केट को रेगुलेट करता है।

Also Read this:- Top 7 Dividend Paying Stocks (FY 2023-24 Review & Insights) Best Passive Income एक साल में एक करोड कमाने का चौथा दिन

Conclusion:- प्राइमरी और सेकेंडरी मार्किट क्या होती है?

प्राइमरी और सेकेंडरी मार्केट शेयर बाजार में रीड की हड्डी होती है। एक नया फंड निवेश करता है। जबकि दूसरा उसे गति देता है। जैसे कंपनी शेयर को जनता को बेचती है तो – प्राइमरी मार्केट। और जब वही शेयर जनता के द्वारा एक दूसरे को बेचे जाते है – सेकेंडरी मार्केट। यदि आप निवेश की दुनिया में कदम रख रहे हैं तो इन दोनों का सही समझ होना बेहद जरुरी है। सही जानकारी और रिसर्च से ही आप बाजार में सफलता हासिल कर सकते हैं।

By Sachin Dahiya

नमस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *